रांची: यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल से परिचालित ट्रेन संख्या 12877/12878 रांची–नई दिल्ली–रांची गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में स्थाई रूप से कोच संख्या मे वृद्धि की गयी है। ट्रेन संख्या 12877 रांची–नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में दिनांक 12 दिसंबर 2022 से स्थाई रूप से वातानुकूलित 03- टियर का 01 अतिरिक्त कोच लगेगा।
ट्रेन संख्या 12878 नई दिल्ली – रांची गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में दिनांक 13 दिसंबर 2022 से स्थाई रूप से वातानुकूलित 03- टियर का 01 अतिरिक्त कोच लगेगा। वातानुकूलित 03- टियर का 01 अतिरिक्त कोच...
more... लगने के बाद इन ट्रेनों का कोच संयोजन इस प्रकार होगा। वातानुकूलित 03- टियर के 18 कोच एवं जनरेटर यान के 02 कोच, कुल 20 कोच होंगे।